.

सगड़ी : गड़बड़ी को लेकर कोटेदार के खिलाफ दुकान पर जमकर हुआ प्रदर्शन

सगड़ी : आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया अंतर्गत कर करखिया रुस्तमसराय के कोटेदार रूपचंद राम उचित दर विक्रेता की दुकान पर बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 9 बजे ग्रामीण राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किये। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी से भी खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद खाद्यान्न में गड़बड़ी की शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसको लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और दुकानदार की दुकान पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किये। आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा देख दुकानदार दुकान बंद कर के निकल लिया । ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार पैसा ज्यादा लेता है और घटतौली भी करता है। खाद्यान्न भी ठीक से वितरित नहीं करता और ग्रामीणों को डांट कर भगा देते हैं एवं चीनी मिट्टी का तेल का अधिक मूल्य लेकर वितरित करता हैं। कुछ ने यह भी कहा की चीनी कभी भी वितरित नही की जाती है। जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जबकि सूची में नौकरी पेशा वालों के और संपन्न लोगों के नाम मौजूद हैं। यदि जांच की जाती तो खुद सही लोगों को राशन मिलने लगता पर अधिकारियों की मिली भगत से सूची की जांच नहीं की जा रही है। वहीं ग्राम प्रधान दिलीप कुमार ने बताया कि जो हम लोगों ने सूची सत्यापन करके ब्लॉक को दी है वह अब तक लागू नहीं की गई और जो ऑनलाइन फीडिंग थी उसी से खाद्यान्न वितरित किए जा रहा है जो गलत है। ग्रामीणों में हरी शंकर सिंह, हरिनाथ, दिनेश, रमेश, विपिन, रमेश सिंह, सुरेश सिंह ,कुमारी देवी, मालती, मुराती देवी, राजेश सिंह, गुड्डू आदि रहे। वही इस मामले में कोटेदार रूपचंद का कहना है कि हमें जो तहसील से सूची दी गई है उसी के द्वारा खाद्यान्न वितरित किया जाता है। लोगों का आरोप गलत हैं। कारण कि मैं अनुसूचित जाति का हूं जब कि कई बार अधिकारी भी इस संबंध में जानकारी ले चुके है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment