.

कृषि निवेश मेला: वैज्ञानिक सलाह के आधार पर किसान करें खेती - दुर्गा प्रसाद यादव


किसानों की सब्सीडी की राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी - जिलाधिकारी 
आज़मगढ़ 15 सितम्बर 2016 -- प्रदेश के वन मंत्री तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गाप्रसाद यादव कृषि भवन सिधारी पर आयोजित कृषि निवेश मेला, गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी किसान भाई कृषि विभाग के गोदामों से शोधित बीज लेकर अपनी खेती की पैदवार बढ़ाए। उन्होनें कहा कि सभी किसान भाई आनलाइन पंजीकरण करा लें जिससे खाद बीज पर मिलने वाली सब्सिडी उनके खाते में चली जाएगी। उन्होने कहा कि जो भी सरकार द्वारा किसानो को सुविधाए दी जा रही है। उन पर मिलने वाली सब्सिडी की धनराशि उनके खाते में जायेगी। उन्होने कहा कि पश्चिम की अपेक्षा पुर्वांचल के किसानो के पास खेत कम है इसलिए हमलोगों को वैज्ञानिको के द्वारा बताए गये रास्ते पर चलकर खेती करने से कम लागत में अच्छी पैदवार किसान ले सकेगें। उन्होने कहा कि हमारी सरकार द्वारा कृषको के लिए अनेक जनकल्याण कारी योजनाए लागू की गई है। सभी लोग योजनाओं का लाभ उठाये। उन्होने कहा कि किसान के लिए हमारी सरकार द्वारा नहरो, सरकारी टयूवेलो के पानीे को शुरू कर दिया है। हिन्दुस्तान में इतिहास बनाने का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है। उन्होने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। यहां 75 प्रतिशत किसान हैं। उन्होने कहा कि किसानो की आर्थिक स्थिति मे सुधार हो इसके लिए सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज की समय-समय पर उपलबध करायी है। उन्होने कहा कि जनपद का जितना विकास इस सरकार में हुआ उतना विकास आजादी के बाद से नही हुआ। उन्होने कहा कि किसानों को गन्ने का वाजिब दाम मिले और किसान अपने गन्ने को औने-पौने दामों पर बचने के लिए मजबूर नही है। इसके लिए सरकार ने जनपद में चीनी मिल का निर्माण कराके किसानो को गन्ने की फसल का पूरा-पूरा कीमत मिलने की व्यवस्था कर दी है । आज किसान अधिक से अधिक गन्ना बो रहा है। उन्होने किसानों से कहा कि मिट्टी के परीक्षण भी कराते रहिए, मृदा परीक्षण से पता चल जायेगा कि किस तत्व की कमी है। वैज्ञानिक द्वारा बताए गये सुझाव के अनुसार खेत की उर्वराशक्ति को बढ़ा कर खेती की पैदवार बढ़ाते हुए अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें। उन्होने किसानो से कहा कि सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादन को बढावा देने के लिए योजनाए चलायी गयी है। जिसमें कामधेनु, मिनी कामधेन, माइक्रो कामधेनु योजना जनपद में  चल रही है। किसान बन्धु इन योजनाओं के माध्यम से दुग्ध उत्पादन कर अपनी आर्थिक स्थिति मे सुधार करें। उन्होने कहा कि जनपद मेें डेरी प्लान्ट भी खुल गया है। किसान बन्धु अपने दूध को उचित दामों पर बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें। उन्होने सभी किसानों से कहा कि समय समय पर अपने पशुओं का टीकाकरण कराते रहे ताकि उन्हे बीमारियो से बचाया जा सकें। उन्होने कहा कि 350 करोड़ रूपये से उंची गोदाम पर पशु मेडिकल कालेज बन रहा है, जिसमे बच्चे पढ़कर आगे बढ़ने का कार्य करेगें। उन्होने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में गांव स्तर पर किसानों में जागरूकता पैदा किया जाय। मा0 मंत्री जी ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने मे जो भी अधिकारी/कर्मचारी लापरवाही करते है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीरा यादव ने कहा कि हमारे प्रदेश की सरकार किसानो के बेहतरी के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसमें मुफ्त सिंचाई, फसलबीमा योजना, कृषक दुर्घटना बीमा, कन्या विद्याधन, लैपटाप आदि योजनाएं चल रही है। छात्र/छात्राओं के उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए लैपटाप का वितरण भी किया गया। उन्होने कृषकों से अपील किया कि वैज्ञानिकों द्वारा बताए गये विचारों से खेती करके अपने खेत की उर्वराशक्ति को बढ़ाते हुए अधिक से अधिक पैदावार किसान प्राप्त करें।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि सभी किसान आनलाइन अपना पंजीकरण करा लें तथा सभी लोग किसान क्रेडिट कार्ड भी बनवा लेें, ताकि उन्न्तीशील बीज और खाद समय से खेतों में डाल सकें । उन्होने कहा कि किसानों को आनलाइन पंजीकरण के लिए चार-पांच कम्प्यूटर कृषि विभाग में लग जायेगा ताकि किसानों को आनलाइन पंजीकरण में कोई कठिनाई न हों। जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि डा0 आरके मौर्य से कहा कि बीमा कम्पनी के अधिकारी गोष्ठी में आये है कि नही इस पर बताया गया कि नही आये है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बीमा कम्पनी के अधिकारी केे खिलाफ आज ही कार्यवाही करें। उन्होने किसानों से कहा कि कृषि विभाग द्वारा जो योजनाएं संचालित की जा रही है। उन पर सब्सिडी की धनराशि आपके खाते में सीधे जाय।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जब तक किसान आगे नही बढ़ेगे तब तक देश आगे नही बढ़ सकता है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानो को मिलना चाहिए। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डा0 एलसी वर्मा ने पशुपालन, डा0 आरके सिंह फसलों की उत्पाकता को बढ़ाने, डा0 आरवी सिंह द्वारा फसल सुरक्षा, डा0 रणधीर नायक मृदा परीक्षण, उप निदेशक कृषि आरके मौर्य ने विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कृषकों में जागरूकता पैदा किया गया। इस मेले में सूचना विभाग द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाअें के सम्बन्ध में  पम्पलेट व पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में गायक मुन्नालाल यादव व साथी कलाकारों  द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं पर गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर मा0 वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मीरा यादव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव द्वारा प्रगतिशील 21 किसानों अनुदान पर दो एचपी सोलर पम्प, 06 किसानों को तीन एचपी (डीसी) सोलर पम्प, 10 किसानों को अनुदान पर रोटावेटर, 10 कृषकों को अनुदान पर डीजल पम्प सेट, दो समूहों को अनुदान पर लेजर लैण्ड लेवलर, एक किसान को अनुदान पर सेल्फ प्रोपेल्ट राइस ट्रान्सप्लान्टर हेतु प्रशस्ति पत्र उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक गोपाल दास गुप्ता, डा0 राम केवल यादव, जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव, सहकारिता प्रेम प्रकाश प्रजापति, अपर जिला सहकारी अधिकारी उमेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी बसन्त कुमार दूबे, जिला कृषि रक्षा अधिकारी उपस्थित थें। इस अवसर पर गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, उद्यान एवं खाद प्रसंस्करण विभाग, कृषि विभाग, माइक्रोप्लेक्स एग्रो केमिकल्स एण्ड फर्टीलाइजर्स, सरल फर्टीलाइजर्स प्रा0 लि0, दूर्वासा कृषक प्रोड्यूसर क0 लि0, मृदा परीक्षण, यूपी स्टेट इण्डस्ट्रियल कारपोरेशन लि0, कृषि रक्षा सेवा, प्रजा पिता ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आर्कषक ढंग से स्टाल लगाये गये थें। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक उदय राज यादव द्वारा किया गया।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment