आजमगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा आजमगढ़ के व हेल्पिंग पीपल हिरापट्टी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में एक शाम शहीदों के नाम यात्रा भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने पालीटेक्निक कॉलेज से शुरू कर, मुकेरिगंज,पहाड़पुर चौराहा,तकिया,चौक,शंकर जी का तिराहा ,बड़ादेव होते हुए रैदोपुर में शहीदों की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर जुलुस के रूप में समाप्त हुयी । जुलुस में वीर शहीद अमर रहें, पाकिस्तान मुर्दाबाद,नवाज शरीफ मुर्दाबाद,भारत माता की जय , भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाये गए। इस मौके पर जिला मंत्री प्रशांत सिंह,कुशल सिंह गौतम,मयंक श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, राजमन राय, अर्पित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, शिवम् तिवारी,आदित्य ठाकुर व हेल्पिंग पीपल (हिरापट्टी ग्रुप) के आशु सिंह ,वैभव सिंह ,बिट्टू यादव अम्बिका राय ,आशीष गुप्ता उपस्थित रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment