आज़मगढ़ 21 सितम्बर 2016-- मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा ने बताया कि 19 नवम्बर से 25 नवम्बर 2016 तक जनपद में कौमी एकता सप्ताह मनाया जायेगा। जिसमें 19 नवम्बर को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस, 20 नवम्बर को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस, 21 नवम्बर को भाषाई सद्भावना दिवस, 22 नवम्बर को कमजोर वर्ग दिवस, 23 नवम्बर को सांस्कृतिक एकता दिवस, 24 नवम्बर को महिला दिवस, 25 नवम्बर को संरक्षण दिवस मनाया जायेगा।
Blogger Comment
Facebook Comment