.

ग्राम प्रधान उपचुनाव हेतु तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लालगंज: आजमगढ़: लालगंज विकास खण्ड के डोमनपुर गांव में प्रधान पद के चुनाव हेतु तीन प्रत्याशियों कुसुम सिंह, सुनील यादव व श्यामदेव यादव ने बुधवार को एआरओ जर्नादन सिंह यादव के यहां अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान तीनों प्रत्याशियों के समर्थक भी विकास खण्ड कार्यालय के पास जमे रहे। प्रधान पद के उप चुनाव को लेकर बुधवार को विकास खण्ड कार्यालय पर पुलिस प्रशासन व ब्लाक कर्मियों पूरी तरह मुस्तैद दिखे।

बता दे कि एक ओर डोमनपुर गांव में कुसुम सिंह ग्राम प्रधान पद पर विजयी हुई थीं वहीं वह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर भी चुनाव में जीत दर्ज की थीं। कुसुम सिंह ग्राम प्रधान पद की शपथ नहीं ले सकी तथा पद स्वतः रिक्त हो गया। जिसके चलते ग्राम सभा डोमनपुर के प्रधान पद के लिये उप चुनाव कराया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उधव सिंह उर्फ सोनू सिंह, एडीओ पंचायत लालसाहब, ओपी सिंह, वीरेन्द्र लाल श्रीवास्तव, कुंवर बहादुर सिंह, धर्मेश पाठक, प्रधान संघ अध्यक्ष तेजहादुर सिंह, आरिफ, नसीम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment