आज़मगढ़ 21 सितम्बर 2016-- जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर गत दिवस निर्वाचन के कार्यो को समय पर पूरा करने के लिए समीक्ष बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उन्होने कहा कि बीएलओ निर्वाचन के कार्यो में ढिलाई न बरते चुनाव का कार्य समय से पूरा करें। उन्होने कहा कि बीएलओ 18 वर्ष से या उससे ऊपर के लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नही है तो उनका नाम सूची में जोडने के लिए फार्म 6 भराये जिनका नाम विलोपन या कटना है उससे फार्म 7 भराये, नाम संशोधन के लिए फार्म 8 तथा नाम स्थानन्तरण के लिए फार्म 8ए भरवाना सुनिश्चित करें। उन्होने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि वोट लिस्ट की सूची प्राप्त करें और बूथवार रजिस्टर भी बना लें। उन्होने कहा कि आगामी 22 सितम्बर 2016 को सभी उपजिलाधिकारी बीएलओ की बैठक कर लें और बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे दें। उन्होने कहा कि निर्वाचन के कार्यो मे लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। जो भी लापरवाही करते हुए पाया जायेगे तो उनके विरूद्ध कार्यवाही भी की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वी0 के0 गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तखार अहमद, एजाज अहमद, सी.डी.पी.ओ., सतीश चन्द, राकेश कुमार यादव, सुभाष कुमार, मनोज कुमार, विनीत अग्रहरी, निर्मला, गीता राय, आदि उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment