आज़मगढ़ 21 सितम्बर 2016-- जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में देर शाम कैम्प कार्यालय पर स्थानीय निकाय की अवस्थापना से सम्बन्धित समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में आवश्यक कार्य कराये जाने के लिए स्वीकृति दी गई। नगर पालिकाओं और नगर पंचायमों में आर.सी.सी, रोड पटिया निर्माण, शीशी रोड निर्माण, सोलर स्ट्रीट लाइट, हाइड्रोलिक ट्राली, ट्रैक्टर, पानी टैंकर, कूडे़दान आदि सामानो को आवश्यकतानुसार कतय जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अव्यवहारिक कोई चीज नही होना चाहिए। उन्होने कहा कि टेण्डर का रेट ज्यादा होता है। वनस्पति मार्केट के रेट से। उन्होने कहा कि सभी सामानों का सत्यापन सम्बन्धित उपजिलाधिकारी और अधि0 अभि0 पीडब्लूडी से कराना सुनिश्चित करे। उन्होने समस्त ई0आ0 को निर्देशित किया कि एक हफ्ते के अन्दर कार्य पूरा कराये। समीक्ष बैठक में अधि0 आभि0 नगर पालिका आजमगढ़ ओमप्रकाश को निर्देशित करते हुए कहा कि नरौली तिराहो पर जल्दी से जल्दी घास लगवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वी0के गुप्ता, अधि0 अधि0 नगर पालिका ओम प्रकाश, ई.ओ.निजामाबाद राजपति बोस, ई0ओ0 जीयनपुर सुरेश कुमार, सरयमीर वी0पी0 सिह, अपर अभि0 भालचन्द राय, अधि0 अभि0 पी0डबलू0डी0 अमिनेष कुमार नगर पंचायत अतरौलिया के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Blogger Comment
Facebook Comment