बोंगरिया: आजमगढ़: विकास खण्ड तरवां के ऐरा खुर्द ग्राम सभा में 200 मीटर बन रही आर0सी0सी0 रोड के निर्माण कार्य को ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों ने मानक से घटिया मैटेरियल के प्रयोग से और पानी निकासी के लिए नाली को पाटे जाने के विरोध में प्रदर्शन भी किया। इस सबन्ध में जिला अधिकारी व मेंहनगर एस0डी0एम0 को प्रार्थनापत्र देकर जांच की गुहार लगाई है। वहीं गांव के प्रधान गोपीचंद ने बताया कि हमारे गांव में दो सौ मीटर की आर0सी0सी0 रोड बनाई जा रही हैइसके पहले पूर्व प्रधान द्वारा खड़ंजा के बीचो बीच नाली बनी हुई थी , लगभग 50 घरों का पानी इस नाली के माध्यम से पोखरे में जाता था। अब आर0सी0सी0 रोड बन रही है तो पूरी नाली को पाटकर आर0सी0सी0 रोड का निर्माण किया जा रहा है। अब लोगों के घरों का पानी कैसे बहेगा। इस समस्या को लेकर हम ग्रामवासी जिलाधिकारी को 1 सितम्बर 2016 को व मेंहनगर एस0डी0एम0 को 2 सितम्बर को प्रार्थनापत्र देकर समस्या से अवगत कराये थे । वहीं अजय शंकर मौर्य, चन्द्रमोहन, किताबुन ने बताया कि यह निर्माण जो किया जा रहा उसमें पहले के खड़ंजे का ईट निकालकर व दोमा ईट का प्रयोग किया जा रहा है। गांव के ही नन्हकू, इद्रिश, इन्द्रजीत व फौजदार यादव ने बताया कि मानक के अनुसार सीमेन्ट बालू नहीं मिलाया जा रहा है और जोड़ा हुआ ईट अभी से उखड़ रहें हैं। हम सभी ग्रामीण चाहते हैं कि रोड का निर्माण मानक के अनुसार हो साथ ही नाली की व्यवस्था भी होनी चाहिए। पूर्व प्रधान जंगबहादुर मौर्य ने बताया कि यह आर0सी0सी0 रोड सांसद मुलायम सिंह यादव की निधि से है। पानी के निकास की ब्यवस्था बगल से की जाएगी। इस मामले में ठेकेदार मनीष यादव ने बताया कि इस गांव में कोई कुछ कह रहा है तो कोई कुछ। जैसे पहले नाली थी वैसे ही पानी निकास की व्यास्था की जाएगी। इस अवसर पर अजरुन निशा, प्रभुनाथ, राजेन्द्र, प्रेम, कलामु, घुरा, सुधीर, जलालुद्दीन, रामसमुझ, लौटू, चन्द्रिका, रामप्रताप आदि लोग उपस्थित रहे। की
Blogger Comment
Facebook Comment