.

27 साल यूपी बेहाल यात्रा कार्यक्रम: शीला दीक्षित का हुआ विभिन्न जगहों पर कांग्रेसियों द्वारा स्वागत



लालगंज/आजमगढ़:  कांग्रेस के 27 साल यूपी बेहाल यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत लालगंज विधानसभा क्षेत्र के लालगंज बाजार मे दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश की कांग्रेस द्वारा घोषित मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. संजय सिंह द्वारा उनके स्वागत में एक सभा सम्बोधित की गयी। जिसमे दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा उत्तर प्रदेश मे बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा की स्थिति पूरी तरह जर्जरावस्था मे है। जिस प्रदेश की जनता ने प्रदेश के कांग्रेस को चार प्रधानमंत्री दिये वहां की जनता की समस्याओं को देखकर उन्हें कष्ट की अनुभूति होती है। उन्होंने जनता से अपील की कि यहां कांग्रेस की ही सरकार बनवायें जिससे बेरोजगारी दूर हो, भ्रष्टाचार मिटे, कानून व्यवस्था मे सुधार हो तथा प्रदेश का चहुमुखी विकास हो। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। डा. संजय सिंह ने भी सभा को सम्बोधित किया। इससे पूर्व कंजहित देवगांव आदि स्थानों पर उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतीक अहमद, गयासुद्दीन, राजबली राम, रामानंद सागर, अनिल सिंह, संतोष राय, त्रिभुवन दूबे, अनिल उपाध्याय, सलीम अहमद, आफताब आलम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।   इसी क्रम में शीला दीक्षित का स्वागत जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया।  मुहम्मदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दिक्षित के आगमन पर दीदारगंज विधान सभा के आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर स्थित कोहडौरा में साजिद खान आजमी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसमें मुख्य रूप से पप्पू यादव, आरिफ प्रधान, रामसूरत यादव, डा0 राम किशुन, आसिफ खान, रेहान, रामचन्दर, सिधारी, अय्यूब, शकील आदि लोग उपस्थित थे। रथ यात्रा को रोक कर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मुहम्मदपुर में रविन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया जिसमें मुख्य रूप से कमला पाठक, गेधर पाठक, शीतला प्रसाद, मनमत्ती, प्रभाकर गौड़, यधुनाथ यादव, रामदरस प्रधान आदि लोग उपस्थित थे। वहीँ बिन्द्राबाजार में ब्लाक अध्यक्ष रेयाज अहमद के नेतृत्व में स्वागत किया गया जिसमें जिला पंचायत सदस्य लालसा राम, सिंगारी गौतम, सुरेश यादव, ओम प्रकाश सरोज, निर्मला भारती, सन्तोष कुमार आदि लोग उपस्थित थे। मुहम्मदपुर में ही स्वागत समारोह स्थल पर कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला डा0 संजय सिंह, भगवती चौधरी , एस0सी0 एस0टी0 के चेयरमैन व उपाध्यक्ष कांग्रेस उत्तर प्रदेश आर0बी0 त्रिपाठी, गणिशंकर पाण्डेय, सन्तोष सिंह को पहनाया। इसके बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुये चुनाव प्रचार समिति के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा समस्या नौजवानों और बेरोजगारों की है सपा, बसपा व भाजपा ने सभी को ठगा है लेकिन अब जनता कांग्रेस की तरफ मन बना रही है, आप लोग भी मन बना लें। इस बार कांग्रेस को ही लाना है। डा0 लालती देवी ने कहा कि प्रदेश में 27 सालों से यूपी बेहाल है आप लोगों ने सपा, बसपा व भाजपा को देख लिया है इन लोगों ने उत्तर प्रदेश के लागों को सिर्फ क्षला है। यह पार्टियां भय कराकर आपसी सौहार्द को बिगाड़ती हैं। सिर्फ कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी जो प्रदेश में अमन व चैन ला सकती है। सभा की अध्यक्षता साजिद खान आजमी एवं संचालन डा0 लालती देवी ने किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली की रथ यात्रा जब बिन्द्राबाजार पहुंची तो शीला दिक्षित के रथ से न उतरने पर मेंहनगर विधान सभा के निर्मला भारती स्वयं रथ में चढ़कर शीला दीक्षित को माला पहनाया। इसके तुरन्त बाद पूर्व मुख्यमंत्री शीला दिक्षित ने भी निर्मला भारती को माला पहनाकर कर स्वागत किया और कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद निर्मला भारती अपने को काफी गौरवान्वित महसूस करती हुयी दिखायी दी। इसके बाद शीला का काफिला जिला मुख्यालय की और बढ़ चला।       


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment