आजमगढ़ : जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में झुलसी एक विवाहिता की जहाँ उपचार के दौरान मौत हो गयी। यही दुसरे मामले में झुलसे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में चार दिनों से जीवन और मौत से संघर्ष कर रही झुलसी हुयी विवाहिता ने शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रौनापार थाना क्षेत्र के सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहिया ग्राम निवासी राधिका (35) पत्नी निर्मल केवट बीते 29 अगस्त की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मृत राधिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्षेहरा गांव में शुक्रवार की रात एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि उक्त ग्राम निवासी हिमांशु (26) पुत्र विश्वनाथ शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक कैसे झुलस परिजन इस बारे में कुछ भी नहीं बता रहे है।
Blogger Comment
Facebook Comment