.

सगड़ी :तहसील दिवस पर कोटेदार के विरुद्ध प्रदर्शन

सगड़ी : आजमग़ढ़:: सगड़ी तहसील पर मंगलवार को तहसील दिवस पर दोपहर में कई गांवों के ग्रामीणों द्वारा कोटेदार व प्रधान के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन सौप कर जांच की मांग की। मनिकाडीह ग्रामवासियों द्वारा कोटेदार रामप्यारे राम व ग्राम प्रधान के विरुद्ध अनियमितता बरतने, गाली गलौज करने तथा राशन में घटतौली, पात्र लोगोँ को राशन न देने का आरोप लगाया। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा कोटेदार के विरुद्ध प्रदर्शन कर कोटा निरस्त/बर्खास्त करने की माँग किया। वहीँ ग्राम सभा पड़री परानपुर के ग्रामीणों ने कोटेदार ओमप्रकाश सिंह व ग्राम प्रधान सुनील कन्नौजिया पर आरोप लगाया की मिली भगत कर पात्र गृहस्थ, अंत्योदय कार्ड धारक व्यक्तियो को समय से गल्ला वितरण न होना, नाप तौल में कमी, मनमानी रेट पर राशन देने आदि का आरोप लगाया। तहसीलदार शिवधर चौरसिया ने राशन वितरण में धांधली व अनियमितता पर खाद्य विभाग को सुपुर्द किया जिस पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने आश्वस्त किया कि सत्यापन कर कोटेदार के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी। राशन कार्ड की समुचित जानकारी का अभाव भी असन्तोष का कारण है, जिससे ग्रामीण सड़क से लेकर तहसील, जिलाधिकारी तक धरना प्रदर्शन करते है। ग्रामीणों में मुख्य रूप से मनिकाडीह से संतोष कुमार, उमेश मोर्या, मो सगीर, अनुज, मीरा, लालमती, रम्पतिया आदि व पडरी से बीडीसी अनिल यादव, राममिलन यादव, धनमति, प्रेमशीला, निर्मला, सरोज, मन्जू,शीला आदि सैकडो लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment