.

पुलिस की लापरवाही से फरार हुआ कैदी,ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

एसपी ट्रैफिक कर रहे मामले की जांच,होगी कार्रवाई
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित दीवानी न्यायालय में मंगलवार को एक आरोपी पेशी होने के बाद सरेआम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस दौरान परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस वालों ने बदमाश को ढूंढने के लिए चारो तरफ खोजबीन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार फरार अभियुक्त मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव निवासी अश्वनी उर्फ टींकू बीते माह 20 अगस्त 2016 को बलात्कार के मामले में जेल में बदं था। मंगलवार को वह पेशी पर आया था। पेशी होने के बाद वह जैसे ही गेट परिसर के पास पहुंचा ही था कि उसने पुलिस कर्मियों को धक्का मार कर फरार हो गया। इस दौरान पुलिस उसे पक़डने में विफल रही। अभियुक्त मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी व अन्य थानाध्यक्ष उसे ढ़ूढने कें लिए खोजबीन में जुट गये। पुलिस के अनुसार अश्वनी के खिलाफ 363/376/376/ व पास्को एक्ट तहत मुकदमा दर्ज था। सूत्रोे की माने तो अभियुक्त के साथ लगे पुलिस कर्मी की लापरवाही से वह फरार हुआ है। समाचार लिखे जाने तक अभियुक्त का पता नही चल सका। इस सबंध में पूछे जाने पर एसपी ट्रैफिक हफिजुर रहमान ने बताया कि फरार अश्वनी ओ खोजने के लिए पूरे जनपद मे ताबड़तोड़ चेकिंग गया लेकिन अभी कोई सफलता नही मिली है फिर भी पुलिस टीम खोज में लगी हुई है। रही बात लापरवाही की तो बीट के पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment