बिना रूपये लिए मायावती टिकट नही देती एफआई दर्ज करने के बाद भी आरोपी मंत्री को नही किया गया गिरफ्तारआगामी चुनाव में सपा व बसपा को होगा सपूड़ा साफ
आजमगढ़। नगर के मेहता पार्क में माँ बेटी के सम्मान में स्वाभिमान मंच एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वाधान में विशाल सम्मान रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह व स्वाति सिंह का जोरदार स्वागत सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुंए दयाशंकर सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा कहे गये शब्दों को गलत तरिके से अर्थ निकाला गया। मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। सम्बोधन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा मुखिया पर टिप्पड़ी करते हुए कहा कि वोट की राजनीति के चलते बसपा नेताओं पर सपा सरकार कोई कारवाही नहीं कर रही है । उन्होंने कहाकि जब कि मेरी 12 वर्षीय बेटी व माँ के खिलाफ अभद्र टिप्पड़ी करने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ आज तक कोई कारवाही नहीं किया गया। आज भी बसपा की मुखिया मायावती बिना रूपये लिए किसी को टिकट नही देती है जिसका खुलासा उन्ही के कार्यकर्ता कर चुके है। भाजपा नेता ब्रहमदत्त द्विवेदी ने मायावती के स्वाभिमान ,अस्मिता एंव प्राण की रक्षा समाजवादी पार्टी के गुडों व माफियाआें से की थी उस बाबत मैं भी उनके साथ था परन्तु फिर भी मायावती ने ब्रहमदत्त द्विवेदी के हत्यारो को टिकर देकर चुनाव लड़ाया । दयाशंकर सिंह ने कहाकि आज मेरे सम्मान में आजमगढ़ के लोगों ने जो सम्मान दिया है वह सात जन्मों तक नहीं भूल पाउँगा और इस कर्ज को पाई पाई चुकाने का कार्य करूँगा। उन्होंने कहाकि सपा सरकार ने मुझे पकड़वाने के लिए उत्तर प्रदेश की सारी फोर्स लगा दिया था माना कि मैं दाऊद इब्राहिम से बड़ा अपराध किया हूँ उन्होंने कहाकि मायावती मात्र पैसे लेकर ही टिकट देती है सुबह किसी ने एक करोड़ दिया तो उसको टिकट शाम को कोई 3 करोड़ दिया तो उसको टिकट यह हाल है बसपा मुखिया मायावती का जो दलित की बेटी नहीं दौलत की बेटी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बसपा व सपा को सत्ता में न आने दे। वही रैली को संबोधित करते हुए स्वाति सिंह ने कहा कि प्रदेश की महिलांए एंव बेटियों के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। जिसमें प्रदेश की जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। सपा सरकार ने बसपा के नेताआें को बचाने का कार्य कर रही है। जबकि एफआई दर्ज होने के बावजूद मंत्री की गिरफ्तारी नही हो रही है। इससे साफ दिख रहा है कि सपा व बसपा एक सिक्के के दो पहलू है। जनता दोनो पार्टियों के नेताआें के बारे में सच जान चुकी है अगामी चुनाव में सपा व बसपा का सपुड़ा साफ हो जायेगा। दयाशंकर सिंह व स्वाति सिंह के स्वागत के लिए सुबह 11 बजे से ही लोग इंतजार कर रहे थे परन्तु वह शाम 5 बजे दर्जनों गाड़ियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ में प्रवेश किया तो कार्यकतार्ओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया । अंत में दयाशंकर सिंह व स्वाति सिंह को क्षत्रि समाज की तरफ से तलवार भेंट किया गया । इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, आयोजक सौरभ सिंह सोनू ब्लॉक प्रमुख माटीर्गंज, रमाकान्त सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री, कुलदीप उपाध्याय, अखिलेश सिंह, भाजपा के जिला ध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव , हरीगोविचन्द सिंह, क्षत्रि नेता मण्डल सभा विजय प्रकाश सिंह,कुशल सिंह आदि नेता मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment