.

आजमगढ़ ने भी पकिस्तान को सबक सिखाने को देश की सरकार को ललकारा

 


आजमगढ़ : आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर जनपद भर के लोगों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर जाहिर हुआ  । जनपद भर में विभिन्न संगठनो के लोगों ने जगह-जगह पाकिस्तान का जहां पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की, वहीँ केंद्र सरकार को मुहतोड़ जवाब देने को ललकारते रहे । लोगों में पकिस्तान के प्रति जबरदस्त आक्रोश देखा गया। अधिवक्ता भी घटना के विरोध में न्यायिक कार्यों से विरत रहे और सभा कर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
सगड़ी में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोफियान खान के नेतृत्व में दर्जनों मुसलमानों ने क्षेत्र के बागखालिस बाजार में सड़क पर उत्तर कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विरोध में नारे लगाए और वहीं पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भारी संख्या में सोफियान खान ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को सह देना बंद करे नहीं तो भारत का मुसलमान पाकिस्तान के सरजमी पर जा सबक सिखाएगा। कहा कि पाकिस्तान भारत के सब्र का इम्तेहान लेना बंद करे नहीं तो उसको बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। पुतला फूंकने वालों में मोहम्मद अमीन, इरशाद, माजिद, साजिद, राशिद, नफीस, शाहरूख,मइनुद्दीन, फैजुर्रहमान, नदीम, अफसर, पप्पू, अकित, अलीम, अकिल, आमिर आदि उपस्थित रहे।
     
 पूर्वांचल पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिकों ने केन्द्र सरकार से मांग की कि सैनिक कमांडरों को मौके की नजाकत के अनुसार दुश्मन से निबटने की छूट दिया जाये ।पूर्व सैनिकों ने आतंकवाद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। शहीदों की श्रद्धांजलि देने वालों में नंदलाल यादव, रघुनाथ पांडेय, जनन राम यादव, जगधारी यादव, शिवमूर्ति यादव, चन्द्रजीत यादव, प्रभुनाथ ¨सह, हरेन्द्र ¨सह, राजदेव यादव, केदार यादव, तेज प्रताप ¨सह, पीडी शर्मा, श्यामदेव यादव,रणजीत , अभिराम सिंह शामिल थे।
     
वहीँ सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष प्यारेमोहन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा भारतीय सेना कैंप पर हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई । यहाँ भी अधिवक्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
साथ ही विश्व हिन्दू महासंघ एवं हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर अरुण सिंह साधू ने कहा कि उड़ी में हमारे बीस जवान शहीद हुए हैं और करीब तीस सैनिक घायल हैं। ऐसे में पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। पुतला फूंकने वालों में हरिबंश मिश्र, जगदंबा बाबा, विनोद सोनकर, विष्णुकांत चौबे, दीपक ¨सह, रामसकल चौहान, दिनेश चौहान आदि उपस्थित थे।
     
दूसरी तरफ डीएवी पीजी कालेज के छात्रों ने जवानों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर दुर्गेश यादव, वरुण कुमार यादव, प्रांजल यादव, राकेश, अनुज गुप्ता, अनिल यदव, शशि कुमार, सन्नी यादव, रंजन पाठक, विपिन यादव, मुकेश यादव, शुभम शुक्ला, महेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय स्ववित्त पोषित अनुमोदित शिक्षक संघ ने आतंकी हमले का जवाब प्रधानमंत्री से लिए जाने की मांग की और कहा कि सरकार को पठानकोट हमले से सबक लेकर सख्त रूख अगर दिखाती तो उरी में फिर ऐसी घटना नहीं होती। इस अवसर पर डा. विनोद ¨सह, डा. अवधेश गिरी, डा. अमरेश पाठक, डा. सुरेश उपाध्याय, डा. प्रगति श्रीवास्तव, डा. सुलक्षणा पांडेय, डा. जयप्रकाश यादव, डा. वीरेन्द्र यादव, अखिलेश यादव, डा. रामधीरज यादव आदि उपस्थित थे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment