.

बसपा की सरकार बनते ही गुंडे व माफिया प्रदेश के बाहर होगें- गुड्डू जमाली

आजमगढ़: मुबाकरपुर विधान सभा क्षेत्र के शाहगढ़ स्थित एक पीजी कालेज में बसपा की बैठक सोमवार को समपन्न हुई। बैठक में आगामी 09 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली बसपा की महारैली को सफल बनाने के लिए विधायक सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंथन किया। समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि व जोनल कोआर्डिनेटर हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि 2017 में होने वाला विधानस सभा चुनाव बसपा का होगा और बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनना तय है जिसके लिए कार्यकर्ता पूरी तरह लग जाएँ और 09 अक्टूबर को लखनऊ में बसपा की होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए हजारों नही बल्कि लाखों की संख्या में लखनऊ पहुँचने की तैयारी में लग जायें। मुबारकपुर विधानस सभा क्षेत्र के बसपा विधायक शाहआलम उर्फ़ गुड्डू जमाली ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब परिवार वाद की सरकार से ऊब चुकी है । बसपा ही हर समाज की सच्ची हितैषी है, बसपा ही सभी धर्मों व समाज का सम्मान करती है। सपा में गुंडो माफियाआें का बोलबाला है, जिससे जनता तस्त्र है। पिछले माह 28 अगस्त को बसपा मुखिया मायावती के आगमन में जिस तरह से जनता टूट पड़ी थी। बसपा मुखिया समझ गई की बसपा की सरकार बननी तय है और विपक्षी घबड़ा गये थे। मुबाकरपुर क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ताआें को संबोधित करते हुए श्री जमाली ने कहा कि बसपा की सरकार बनते ही गुंडो, माफिया प्रदेश के बाहर नजर आयेगें। यूपी में शांति व्यवस्था कायम रहेगी यह कार्य सिर्फ बसपा मुखिया ही कर सकती है। इस अवसर पर नवागत जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, ज़िला प्रभारी श्रीराम, विधानस सभा अध्यक्ष कृष्ण शास्त्री, विनोद चौहान, पूर्व महाप्रधान हरि राय, सोम्मर राम, नगर अध्यक्ष शकील अहमद, शम्स तबरेज, सलमान प्रधान, शाहआलम, रवि भूषण विश्वकर्मा, बसपा के युवा नेता अब्दुल्ला अलाहेद्दीन, नुद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment