.

न्यायालय ने ब्लाक प्रमुख पल्हना का चुनाव अवैध घोषित किया , अवधेश यादव नए ब्लॉक प्रमुख

न्यायलय ने पुन: मतगणना में अवैध एक मत को शामिल करने की कार्यवाही को विधि विरुद्ध मानाआजमगढ़: जिला जज राजेन्द्र कुमार ने पल्हना ब्लाक के प्रमुख के चुनाव को अवैध घोषित करते हुए पराजित घोषित उम्मीदवार अवधेश यादव को विजयी घोषित किया और जिलाधिकारी को एक सप्ताह के अन्दर अन्य वैधानिक कार्यवाही पूरी करने का निर्देश दिया। प्राप्त विवरण के अनुसार 7 फरवरी 2016 को ब्लाक प्रमुख के पद का मतदान व मतगणना पल्हना ब्लाक पर हुई इस चुनाव में सभी 56 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के पश्चात चुनाव लड़ रहे अवधेश यादव को 28 मत व श्यामराज राजभर को 27 मत मिले जबकि एक मत अवैध मतगणनाधिकारी ने घोषित करते हुए अवधेश यादव को विजयी घोषित किया। उसी दिन श्यामराज राजभर ने चुनाव अधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी को पुन: मतगणना कराने का प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर सीडीओं ने पुन: मतगणना करायी और एक अवैध घोषित मतपत्र को मतगणना में शामिल किया जिससे दोनों प्रत्याशी का 28-28 हो गया। इसके बाद सीडीओ ने लाटरी सिस्टम से श्यामराज राजभर को विजयी घोषित कर दिया। सीडीओं के द्वारा श्यामराज राजभर को विजयी घोषित किये जाने से क्षुब्ध होकर अवधेश यादव ने जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में चुनाव याचिका दायर की। इस याचिका में पक्षकारों पर सम्मान का तामिला में लगभग तीन माह लग गया और जून के ग्रीष्मावकाश के कारण सुनवाई न हो सकी। जिला जज राजेन्द्र कुमार ने मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजबहादुर यादव व विपक्षी गण के अधिवक्ताओं को सुनाने के पश्चात पुन: मतगणना में अवैध एक मत को शामिल करने की कार्यवाही को विधि विरूद्व माना और श्यामराज राजभर के निर्वाचन को अवैध घोषित करते हुए अवधेश यादव को विजयी घोषित किया और जिलाधिकारी को आदेशित किया कि एक सप्ताह के अन्दर अन्य विधिक प्रक्रिया पूरी करें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment