आजमगढ़ : जनपद जे रानी की सराय व जहानागंज थाना क्षेत्रों में सोमवार की सुबह भूमि विवाद व आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इन घटनाओं में दस लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के आवंक अहियाई गांव में भूमि विवाद के चलते रविवार की शाम दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी सोमवार की सुबह मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में एक पक्ष के रामसूरत चौहान (50), उसकी पत्नी राधिका देवी (46), पुत्रगण यशवंत (27), विनोद (19), प्रतीक (16), सर्वेश (14) तथा पुत्री सोनी (12) घायल हो गए। दूसरे पक्ष के भी लोगों के घायल होने की खबर है लेकिन उनके नाम स्पष्ट नहीं हो सके। घायलों में रामसूरत, राधिका व प्रतीक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि अन्य को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसी क्रम में जहानागंज थाना क्षेत्र के टिसौरा माफी गांव में आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष की मेवाती देवी (60), उसकी पुत्रवधू ¨चता देवी (35) पत्नी बृजभान राम व पौत्री वंदना (17) घायल हो गई। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
Blogger Comment
Facebook Comment