.

बरसात ने खोली विकास के दावों की पोलः प्रवीण सिंह


आजमगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि शनिवार को हुई बरसात ने प्रदेश सरकार के विकास की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नगर पालिका प्रशासन की भी कलई खुली है। सिंह ने कहा कि यह बरसात विध्वंसकारी नहीं रही। ऐसे बरसात की किसानों के साथ-साथ आम आदमी को भी प्रतिक्षा थी। इस बरसात से किसानों के चेहरे खिले हैं। इसके विपरीत यह बारिश नगरवासियों के लिए मुसीबत साबित हुई। नगर के लोगों ने जहां विकराल गर्मी से राहत की सांस ली है वहीं पर इस बरसात ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की कलई खोल दी। शासन सत्ता के लोग जो यह कहते फिर रहे थे कि इस जिले में बहुत सारे विकास कार्य हुये हैं उसे जलमग्न मुहल्लों के लोग नकारने लगे हैं। श्री सिंह ने कहा कि चैराहों को जरा सा सजाकर और उसे धन पशुओं को बेचकर विकास की कहानी नहीं लिखी जा सकती है। विकास करने के लिए वास्तविकता के धरातल पर काम करना होगा। शहर में नाले-नालियों का जाल बिछाना चाहिए था। साथ ही नाले-नालियों की सफाई व मरम्मत होनी चाहिए थी। यदि ऐसा हुआ रहा होता तो इस तरह से शहर के गली मुहल्ले पानी में नहीं डूबे होते। उन्होंने यह भी कहा कि तमाम व्यापारियों के गोदामों में पानी घुस गया। ऐसी स्थिति में उन्हें लाखों की क्षति हुई है। उनके इस क्षति की भरपाई समाजवादी पार्टी के लोग विकास का झूठा गाना गाकर नहीं पूरा कर सकते। श्री सिंह ने कहा कि समाजवादी सरकार के विकास का झूठा गाना अब इस जिले के लोग और नहीं सुनना चाहते। उन लोगों को विकास का थोथा दावा बन्द कर देना चाहिए।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment