आज़मगढ़ : 14 सितम्बर 2016 : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय, सचिव चन्द्र शेखर ने बताया कि माननीय श्री राजेन्द्र कुमार -जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के निर्देशानुसार प्रथम चरण में गठित स्थायी लोक अदालत में जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय रुपये 9,000-00 प्रति माह पर अनुबन्धित कर कार्य कराया जायेगा, की नियुक्ति की जानी है। तथा उन्होने बताया कि जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालय के सेवानिवृत्त तृतीय श्रेणी कर्मचारी अपना आवेदन पत्र 30 सितम्बर 2016 तक (मय नोटरी शपथ पत्र इस आशय का कि संबन्धित आवेदक के विरूद्ध कोई प्रथम सूचना रिपोर्ट अथवा विवेचना लम्बित नहीं है और न ही किसी सक्षम न्यायालय में आपराधिक वाद विचाराधीन है और न ही दोष सिद्ध किये गये हैं) कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ मे उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Blogger Comment
Facebook Comment