आज़मगढ़ : 14 सितम्बर 2016 : जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह ने बताया कि शासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2016-17 में दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं हेतु छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटाबेस सम्मिलित होने, छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र भरे जाने सहित अन्य अग्रिम कार्यवाही किये जाने हेतु समय-सारणी भी शासन द्वारा निर्गत की गयी थी। शासन/निदेशालय द्वारा समय सीमा में आंशिक संशोधन करते हुए 30 जून 2016 तक मान्यता प्राप्त छूटे हुये तथा समस्त डाटा को यथा कोर्स, फीस, डाटा अपलोडिंग एवं डिजिटल लाक की कार्यवाही करने से अवशेष रह गये शिक्षण संस्थाओं हेतु निर्धारित अन्तिम तिथि 31 अगस्त 2016 को बढ़ाकर अन्तिम रूप से 15 सितम्बर 2016 तक निर्धारति की गयी है। तथा उन्होने बताया कि शैक्षिक सत्र 2016-17 में पूर्वदशम (कक्षा 9 व 10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11 व 12) में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं हेतु आनलाइन आवेदन किये जाने की समय सीमा 31 अगस्त 2016 से बढ़ाकर 15 सितम्बर 2016 तक निर्धारित की गयी है। उन्होने बताया कि पूर्वदशम (कक्षा 9 व 10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11 व 12) में अध्ययनरत छात्र/छात्रायें उपरोक्तानुसार 15 सितम्बर 2016 तक छात्रवृत्ति आनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में इसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व संस्थाध्यक्ष/प्राचार्य/प्रधानाचार्य का होगा तथा जनपद में संचालित समस्त नवीन मान्यता प्राप्त संस्थान उपरोक्तानुसार छात्रवृत्ति की बेवसाइट http:scholarship.up.nic.in पर अपना पूर्ण विवरण भरकर हार्ड कापी जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिशित करें।
Blogger Comment
Facebook Comment