आज़मगढ़ : 14 सितम्बर 2016 : उप कृषि निदेशक डा0 आर0 के मौर्या ने बताया कि विकास खण्ड स्तर पर कृषि निवेश मेला/गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन हेतु विकास खण्ड वार तिथियां की गयी है। जिसमे विकास खण्ड पल्हनी में 15 सितम्बर 2016 को, अजमतगढ़ 16 सितम्बर 2016 को, मुहम्मदपुर में 19 सितम्बर 2016 को, लालगंज में 20 सितम्बर 2016 को, तरंवा में 21 सितम्बर 2016 को, जहानागंज में 22 सितम्बर 2016 को, अतरौलिया में 23 सितम्बर 2016 को, पल्हना में 24 सितम्बर 2016 को, बिलरियागंज में 26 सितम्बर 2016 को, महराजगंज में 27 सितम्बर 2016 को, हरैया में 28 सितम्बर 2016 को, फूलपुर में 29 सितम्बर 2016 को, कोयलसा में 30 सितम्बर 2016 को, मार्टिनगंज में 03 अक्टूबर 2016 को, मिर्जापुर में 04 अक्टूबर 2016 को, रानी की सराय में 05 अक्टूबर 2016 को, अहिरौला में 13 अक्टूबर 2016 को, सठियांव में 14 अक्टूबर 2016 को, तहबरपुर में 15 अक्टूबर 2016 को, मेंहनगर में 17 अक्टूबर 2016 को, पवई में 18 अक्टूबर 2016 को, ठेकमा में 19 अक्टूबर 2016 को निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि मेला गोष्ठी/कृषि प्रदर्शनी का आयोजन विकास खण्ड मुख्यालय पर कराया जाना है। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी की होगी जो अपने अधिनस्थो के सहयोग से योजना की गाईड लाईन के अनुसार आयोजन सुनिश्चित करायेंगे। उन्होने बताया कि नामित नोडल अधिकारी समय से अपने विकास खण्ड में पहुंच कर कृषि मेला/प्रदर्शनी को सफल बनाना सुनिश्चित करें।
Blogger Comment
Facebook Comment