.

भू-माफियाओं के खिलाफ ग्रामीण हुए लामबंद, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़: सगड़ी तहसील के महराजगंज क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किये। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
महराजगंज क्षेत्र के पांच गांवों के सैकड़ों ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य जीत बहादुर यादव के नेतृत्व में भू-माफियाओं के खलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किये और जिलाधिकारी सुहास एलवाई को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वह मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफियाओं द्वारा चकबंदी विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से अपने व अपने सगे सम्बन्धियों के नाम से ग्राम समाज की कई बिगहा जमीन को कूट रचित ढंग से खतौनी में दर्ज करा दिया गया है। इस सम्बन्ध प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही की गयी। जिसके बाद ग्रामीण जिलाधिकारी से मिले। प्रदर्शन करने वालों में दसमी राम, सामवंत, राजमन, महेन्द्र, सम्यनरायन, मुखराम, शंकर राम, फौजदार, रामप्यारे, छोटेलाल, रामवृक्ष, नाथेराम, रामसमुझ, अयोध्या, राम प्रसाद, झिनकू, नानजी यादव, सर्वेेश, चैधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment