.

हज को जाते सऊदी में रहने वाले दो की रास्ते में हुई दुर्घटना में मौत

जहानागंज :आजमगढ़ : कमाने की गरज से खाड़ी देश में रहने वाला 25 वर्षीय युवक अपने रिश्तेदार के साथ हज यात्रा के लिए रवाना हुआ। दुर्भाग्यपूर्ण घटना में रास्ते में हुई दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। बीते सोमवार को हुई दुर्घटना की जबजानकारी बुधवार को परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया । खबर पाते ही दोनों परिवारों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है। स्थानीय कस्बे में स्थित मदरसे के नाजिम अब्दुल रब का भतीजा दानिश (25) पुत्र हाजी मुनव्वर कई वर्षां से सऊदी अरब में रहता था। बीते सोमवार को दानिश अपने रिश्तेदार सइदुल हक (40) पुत्र हाजी अब्दुल हई निवासी ग्राम अतरारी खैराबाद जनपद मऊ के साथ हज यात्रा के लिए रवाना हुआ। रास्ते में हुए सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। बुधवार की सुबह यह दुखद खबर जैसे ही दोनों के परिजनों को मिली लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। बकरीद पर्व के दूसरे दिन विदेश से आई इस खबर के चलते परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजन विदेश से शव मंगाने की व्यवस्था में लगे हुए हैं। मृतक दानिश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार के लोग उसकी शादी के लिए रिश्ता तय कर चुके थे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment