.

मुहम्मदपुर :: सविंदा स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना दे चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा , की तालाबंदी

मुहम्मदपुर : आजमगढ़ : अपनी मांगों को लेकर प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर के सविंदा स्वास्थय कर्मियों ने प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र पर धरना दिया और  चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंप, मुख्य गेट का ताला बंद कर अपने कार्य ठप किये।
धरने के दौरान सविंदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि जब तक उनका नियमितीकरण नहीं होगा वे स्वास्थ्य विभाग का कोई कार्य नहीं करेंगी और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी उनका धरना चलता रहेगा। उसके बाद रणनीति बनाकर वह बड़ा आंदोलन करेंगी। धरने में मुख्य रूप से संगिनी उषा चौहान, रेनू देवी, आंनीता, प्रेमशीला, सीमा, सुनीता, ऊषा, रीना, मनीता, राजमती, पुष्पा आदि लोग मुख्य रूप से थीं । 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment