लालगंज/आजमगढ़। लालगंज शिक्षा क्षेत्र के डोमनपुर प्राथमिक विद्यालय पर उप जिलाधिकारी जैनेन्द्र सिंह ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस अवसर कई उन्हें कई खामियां मिली। रजिस्टर पर 105 बच्चों के पंजीकरण के सापेक्ष केवल 17 बच्चे उपस्थित मिले। अध्यापकों में स्कूल पर केवल सहायक अध्यापक शिवप्रताप ही उपस्थित मिले जबकि अन्य अध्यापक अनुपस्थित पाये गये। पाया की 03 स्टाफ अवकाश पर हैं जबकि प्रधानाध्यापक पी के यादव व सहायक अध्यापक दिग्विजय राय के स्कूल से अनुपस्थिति का कोई कारण ज्ञात नहीं हो सका। बच्चों हेतु बन रहे मध्यान्ह भोजन मे मीनू के विपरीत खाना बनते पाया गया। सोमवार के मीनू के अनुसार रोटी व सोयाबीन दाल की बड़ीयुक्त सब्जी बननी थी किन्तु सहायक अध्यापक के अनुसार दो किलो चावल तथा आलू व सोयाबीन की सब्जी बनती पायी गयी। उप जिलाधिकारी ने कहा इसकी विस्तृत रिपोर्ट कार्रवाई के लिये उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जायेगी। वहीँ प्रभारी प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार यादव ने बताया 60 किलोमीटर दूर से विद्यालय आते जाते हैं और आकस्मिक कार्य से आज अवकाश लेने पर मैंने सुबह ही एबीएसए और सहायक अध्यापक को सूचित कर दिया था। इसकी पुष्टि दोनों से की जा सकती है।
Blogger Comment
Facebook Comment