आजमगढ़ : आने वाले दिनों में नवरात्र, दशहरा एवम मुर्हरम के पर्व को लेकर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिधारी थाना परिसर में वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की मौजूदगी में शान्ति समिति की बैठक हुई। उपजिलाधिकरी सदर दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक में सभी से एक दूसरे के धर्म के सम्मान को कहा गया। वन मंत्री दुर्गा प्रसाद ने कहा कि आपसी सौहार्द व गंगा जमुनी तहजीब आजमगढ़ की पहचान है। कुछ अराजक तत्व इसपर हमेशा प्रहार के प्रयास में रहते हैं लेकिन इस पर काबू पाया जाएगा। एसडीएम सदर ने कहा कि किसी भी वर्ग को किसी तरह की कोई समस्या हो तो बता दें ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा कि बिना पूर्व आज्ञा के नई मूर्ति व ताजिया नही स्थापित की जायेगी और आयाम लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें। इस दौरान सीओ सिटी संजीव सुमन समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment