.

मेहनगर : भाजपा ने नवाज शरीफ का फूंका पुतला

बोंगरिया/आजमगढ़। मेहनगर विधानसभा के सिंहपुर बाजार में सोमवार को भाजपा जिला मंत्री प्रशांत सिंह के नेतृत्व में नवाज शरीफ का पुतला फूँक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान मुदार्बाद, भारत माता की जय, भारतीय सैनिक जिंदाबाद, पाकिस्तान होश में आओ के नारे भी लगाए गए।
युवा नेता कुशल सिंह गौतम ने कहा कि पाकिस्तान की इस गतिविधि का जवाब हम सब हिन्दुस्तानी मिलकर मोदी जी के नेतृत्व में जल्द ही देंगे। महेश्वरीकांत पाण्डेय ने कहा की उरी में सोते हुए हमारे जवानो पर हमला किया गया, इससे पाकिस्तान का असली चेहरा सामने आ गया और साफ स्पष्ट हो गया की ये आतंकवादियों का गढ़ है। इस मौके पर तीजाराम, अजय सिंह कटहन, अरविन्द सिंह, प्रदीप सिंह, जीतेन्द्र राम, महिपाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment