.

रानी की सराय में फंसा ट्रक,घटों लगा जाम

रानी की सराय : आजमगढ़ : आजमगढ-वाराणसी मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क पर आये दिन वाहनों के खराब होने व गड्ढों में फंसने से जाम का झाम परेशानी का सबब बना गया है। सोमवार को सुबह से पांच घण्टे मुख्य मार्ग पर वाहन जाम में फंसे रहे।
बता दे कि मुख्य मार्ग पर सडक जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गयी है। हल्की बारिश में भी गडढों में देख पाना मुश्किल हो जाता है। चाहे कोटिला बाजार हो या फिर खलीलाबाद मुहल्ला दोनो जगह वही दशा है। हाल ही में मुख्य मार्ग का जिम्मा संभाल रही कार्यदायी संस्था ने ईट की टुकडी डाल कर राहत देने की कोशिश की जो बेकार साबित हो गयी। हालात यह है कि गडढें में पानी भर गया है और बड़े वाहन इसमें आये दिन फसं रहे है। दो पहियां सवार तो गिरकर जख्मी हो जा रहे है। एक सप्ताह में मुख्य मार्ग पर कई बार वाहन फंसे और पूरा दिन जाम बना रहां। यही दशा सोमवार को हुई गडढे में अटकी ट्रक खराब हो गयी और देखते ही देखते दोनो तरफ वाहनो की लंबी कतार लग गयी। जाम के चलते रूट डायवर्जन हुआ और कुछ वाहन ऊँची गोदाम हो कर तो कुछ नहर भाग से किसी तरह निकलते रहे। नागरिको का कहना है कि यह जटिल समस्या हो गयी है। अधिकारी भी इसमें फसते है लेकिन इसका निदान नही हो पा रहा है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment