.

फूलपुर: विवाहिता ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

आजमगढ़: एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस शर्मनाक खेल में एक महिला भी शामिल रही। आरोप है कि उक्त महिला ने ही घर पर अकेले होने की बात कहकर उसे अपने साथ सोने के लिए बुलाया था। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामला पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि पड़ोस की ही रहने वाली एक महिला ने अपने घर पर अकेले होने की बात कहकर उसे साथ सोने के लिए बुलाया। वह उसकी बात पर भरोसा करके उसके घर चली गयी। रात में सोते समय कुछ आरोपियों ने उसके साथ जबरन दुराचार किया। साथ ही धमकी दी कि यदि वह इस बाबत की किसी से भी चर्चा करेगी तो उसे जान से मार दिया जायेगा। ऐसी स्थिति में वह घर न बताने की बात कहकर किसी तरह बाहर निकली और अपने घर आकर परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया। जिसे सुन परिजन अवाक् रह गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन में जुट गयी। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment