बटला कांड को लेकर ओलमा कौंसिल ने फूँका शीला दीक्षित का पुतला आजमगढ़: ओलमा कौंसिल के प्रदेश युवा अध्यक्ष नूरूलहोदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री का चेहरा बनायी गयी शीला दीक्षित के आजमगढ़ आगमन पर जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क पर उनका पुतला फूँककर विरोध प्रदर्शन किया तथा उनके खिलाफ नारेबाजी की। युवा प्रदेश अध्यक्ष नूरूल होदा ने बताया कि 2008 में शीला दीक्षित के मुख्मंत्रित्त्व काल में दिल्ली के बाटला हाउस काण्ड में दो नौजवान आतिफ एवं साजिद को आतंकवादी के नाम पर हत्या की गयी साथ ही काँग्रेस पार्टी द्वारा आजमगढ़ को आतंक की नर्सरी कहकर बदनाम किया गया। दिल्ली प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बाटला हाउस काण्ड की मजिस्ट्रियल जांच तक नहीं करायी। नुरुल होदा ने काँग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 27 साल यूपी बेहाल काँग्रेस का नारा है। तो 70 साल मुसलमान लाचार का जिम्मेदार काँग्रेस के अलावा आखिर कौन है। काँग्रेस मुसलमानों के आरक्षण के नाम पर उन्हें बरगलाती रही और काँग्रेस ने मुसलमानों को आरक्षण से वंछित रखा। इस मौके पर साविर खान, साबिर खान, शहताज, हमजा, आजम, कासिम सडदाम, फहर आदि अनेक ओलमा कौंसिल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment