अकीदत और भाईचारे के रिश्ते को मजबूत बनाते हैं पर्व: जिलाधिकारी आज़मगढ़ 12 सितम्बर 2016 -- प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मन्त्री बलराम यादव, वन मन्त्री दुर्गा प्रसाद यादव, बाल विकास पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा एवं ऊर्जा राज्यमन्त्री वसीम अहमद, राज्यमन्त्री दर्जा प्राप्त राम आसरे विश्वकर्मा, राम दर्शन यादव, राम दुलार राजभर, नफीस अहमद, रामकृष्ण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आलम बदी, डा. संग्राम यादव, आदिल शेख, श्याम बहादुर यादव, अभय नारायण पटेल, बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, शाह आलम उर्फ गुड्डू जामाली आदि ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है। माध्यमिक शिक्षा मन्त्री बलराम यादव ने कहा कि ईद-उल-जुहा पर्व राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, त्याग, मानसिक दृढ़ता को मजबूती प्रदान करने वाला पर्व है। देश प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे मानव समाज में अमन चैन, समृद्धि और खुशहाली तभी संभव है जब सभी लोग मिल जुलकर आपसी भाईचारे के साथ रहें तथा सकारात्मक, विकासपरक कार्यों में अपना भरपूर सहयोग दें। ईद-उल-जुहा के पर्व पर मण्डलायुक्त नीलम अहलावत, डीआईजी धर्मवीर यादव, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, एसपी अजय कुमार साहनी, अपर आयुक्त अनिल कुमार मिश्र व पीके श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व वीके गुप्ता, सीमएमओ एके सिंह, उपजिलाधिकारी सदर/जिला सूचना अधिकारी अमृतलाल बिन्द, ने भी हार्दिक बधाई दी है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि ईद-उल-जुहा पर्व हर्षोल्लास का पर्व है। उन्होने कहा कि पर्व अकीदत (श्रद्धा) के साथ ही आपसी भाईचारे को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment