.

क्राइम रिपोर्ट :: आजमगढ़ : लुधियाना से आया शव , परिजनों में कोहराम मच गया

क्राइम रिपोर्ट :: आजमगढ़ : लापता हुए वृद्ध का शव मिला फूलपुर : तीन दिन पूर्व लापता हुए वृद्ध का शव शनिवार की शाम फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के विशेखा गांव के पास स्थित कुंवर नदी में उतराया मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर नाऊ का पुरा गांव निवासी बंशी यादव (75) से तीन दिन पूर्व पशु चराने के लिए गांव के सिवान में गया था और वापस घर नहीं लौटा। उसके साथ गए मवेशी वापस आ गए। जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ी और वह उसकी तलाश में निकल पड़े। काफी तलाश के बाद भी बंशी का कही पता नहीं चला था । शनिवार की शाम कुंवर नदी में वृद्ध का शव बरामद हुआ।
लुधियाना से आया शव इसी क्रम में अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर ग्राम निवासी दयाशंकर (50) पुत्र गन्नू राम सात माह पूर्व राजगीर का काम करने के लिए पंजाब के लुधियाना गया था। बीते गुरुवार की शाम उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार की रात मृतक के सहयोगी उसका शव लेकर घर पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
अन्य खबरें ..
>> गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित नहर मार्ग पर शनिवार की दोपहर बाइक के अनियंत्रित हो जाने से उस पर सवार 60 वर्षीय वृद्धा गिरकर घायल हो गई। गंभीरावस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भोपालपुर ग्राम निवासी कांती देवी (60) पत्नी हीरा लाल शनिवार की दोपहर में गांव के ही धीरू के साथ बाइक पर बैठकर सामान की खरीददारी करने गोसाईं की बाजार जा रही थी कि नहर मार्ग पर अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया जिसको बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हुई और पीछे बैठी वृद्धा गिरकर घायल हो गई। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
इसी क्रम में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी गांव निवासी गीता (35) पत्नी रोहित शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गयी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बानी हुई है।
>> इसी क्रम में अतरौलया थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव की निवासी अरुणा सिंह (25) पत्नी अमर प्रताप सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में गला कस जाने से अचेत हो गयी। परिजन शनिवार की भोर में उसे उपचार के जिला अस्पताल ले आए। जहाँ ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जबकि मायके पक्ष का कहना है कि दहेज के लिए गला घोंटकर मार डालने का प्रयास किया गया है।
दूसरी तरफ तहबरपुर थाना क्षेत्र के सरदहां गांव में शुक्रवार की शाम मनबढ़ों ने पूर्व शिक्षक मुरली यादव (68) को लाठी-डंडा से हमला कर घायल कर दिया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में घायल के परिजनों द्वारा दो लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गयी है।
>> सरायमीर कस्बे के महाजनी टोला मुहल्ले निवासी असलम पुत्र अब्बास के घर में घुसकर शुक्रवार की रात चोर एक बक्सा उठा ले गए। जिसमे 35 हजार नकदी, कान के जेवर आदि सामान मौजूद था। शनिवार की सुबह घर में मौजूद बक्सा गायब देख परिजनों को इसकी जानकारी हुई।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment