रानी की सराय: आजमगढ़: रसोईयां संघ ने गुरूवार को स्थानीय ब्लाक संसाधन केन्द्र पर अपनी मांगो को लेकर प्रर्दशन कर अपनी मांगे पूरी करने को कहा । अयोजित प्रर्दशन कार्यक्रम में मौजूद रसोईयों को सम्बोधित करते हुए संध की अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने कहा कि एक लम्बे समय से रसोईयां मांगो को लेकर संघर्ष कर रहे है। आज तक केवल आश्वासन के सिवा कुछ नही मिला। उन्होंने कहा कि अकारण ही रसोईयों को निकाला जाता है। मानेदय भी सीधे खाते में नही भेजा जाता। उन्होंने कहा कि रसोईयों ने मानदेय बढ़ाकर 2 हजार रूपये करने का आश्वासन मिला था जो आज तक नही पूरा हो सका। इतने दिन से कार्य लिये जाने के बावूजद रसोईयो को नियमित नही किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि रसोईयो की मांगे शीघ्र पूरी नही हुई तो अगली रणनीति तय की जायेगी। इस दौरान रसोईयो ने प्रर्दशन भी किया। मौके पर सविता, विलली, प्रमिला सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Blogger Comment
Facebook Comment