लालगंज/आजमगढ़: विकास खण्ड पल्हना के सभागार मे गुरूवार की सुबह उप जिलाधिकारी लालगंज जैनेन्द्र सिंह ने नव र्निवाचित ब्लाक प्रमुख अवधेश यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके बाद ब्लाक परिसर मे नव र्निवाचित ब्लाक प्रमुख अवधेश यादव का क्षेत्र की जनता माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख अवधेश यादव ने कहा कि यह जीत हमारी नही पूरे क्षेत्र के जनता की जीत है। उन्होने बीडीसी सदस्यो से कहा कि आप सभी लोग अपने गांव के विकास कार्यो की सूची दें मै निश्चित रूप से सहयोग करूंगा। अब किसान का बेटा प्रमुख बन गया है। ब्लाक की किसी भी समस्या के लिए गरीबों, असहायों को कहीं भटकना नहीं पडेगा। हम रात दिन जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। समारोह को सम्बोधित करते हुए सपा नेता रामानुज सिंह ने कहा कि यह पहला ऐसा शपथ ग्रहण है जिसमे सभी जाति धर्म के लोग उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राजनिति मे प्रतिस्पर्धा होती है, दुश्मनी नहीं। कुछ लोग चुनाव जीतने के बाद नंगा नाच करने लगते हैं। लोकतंत्र मे सामंतवादी, गुण्डई, पूंजी पतियों एवं बदले की भावना से काम करने वाले का स्थान नहीं होता। एक लम्बी अंधेरी रात के बाद जब सुबह हुई तो कोहरा छागया। ब्लाक से करोडों रूपए लूटा गया। उन्होंने र्निवाचित ब्लाक प्रमुख से कहा यह फूलों का हार आप के लिए कांटो का बिछौना है। अब क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात जागना पडेगा एवं विकास करने के लिए दौड़ना पड़ेगा। गायक कलाकार श्री राम, श्यामदेव प्रजापति व गायिका सुमन ने कार्यक्रम के बीच बीच अपने गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख कवलू राजभर व संचालन छेदी यादव प्रधान ने किया। इस अवसर पर मेहनगर विधायक बृजलाल सोनकर, बीडीओ पल्हना केशवकान्त यादव, ब्लाक प्रमुख रमेश यादव, डा. रामाधार यादव, कालीप्रसाद यादव, रामअचल सिंह,वंशनरायन यादव, रामसम्हार यादव, ओमप्रकाश सिंह, सूर्यनाथ यादव, तारकेश्वर सिंह हड्डी, रामजीत यादव, अजीत जायसवाल, करिया सिंह, सन्तोष सिंह झिल्लू, देवेन्द्र सिंह, श्यामनरायन यादव, अर्जुन यादव सहित बहुत से लोग उपस्थित थे। क्षेत्राधिकारी लालगंज एसपी तोमर, एसओ तरवां नागेश उपाध्याय, एसआई ओमप्रकाश यादव, एसओ मेहनाजपुर, चौकी प्रभारी पल्हना रामजियावन यादव सहित पीएसी के जवान भी मुतैदी के साथ डटे रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment