.

सपा ने जो वादे किये उसे पूरा कर दिखाया- दुर्गा प्रसाद यादव

ढाई साल हो गये केन्द्र सरकार का ,एक भी कार्य नही दिखा-हवलदार
आजमगढ़। ढाई साल बीतने के बाद भी भी  केन्द्र की भाजपा  सरकार चुनावों में किये गये एक भी  वायदे पूरे नहीं कर सकी है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कही। श्री यादव ने कहा कि विकास भरस्टाचार  ,मंहगाई ,गंगा सफाई ,सीमाओं की सुरक्षा के सवाल पर जनता से लम्बा.चौड़ा वायदा करने वाले भाजपा  नेता अब इस मुद्दे से मुंह चुराने लगे हैं। तथा धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैला कर एक बार फिर जनता को ठगने की जुगत में लग गये। उन्होंने कार्यकतार्ओं का आह्वान  किया कि भाजपा  के रामराज्य की असलियत जनता को बतायें। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास जनकल्याणकारी कार्यों और अपनी बेदाग छवि के साथ जनता के समर्थन से पुन: 2017 में अखिलेश यादव की सरकार बनना तय है। श्री यादव ने कहा कि जनपद में 01 सितम्बर से 11 सितम्बर तक हर विधान सभा  क्षेत्र में पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर विधान सभा  चुनावों के मद्देनजर बूथ कमेटियों सेक्टर प्रभारियों को चाक.चौबंद करने के साथ ही चुनाव तैयारी पर चर्चा की जायेगी।
वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार के द्वारा किये गये विकास कार्य और जनकल्याणकारी कार्यों  को लेकर जनता के बीच जायेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव ने जो भी  वायदा किया था उसको पूरा किया है। दूसरी तरफ बसपा तो चुनाव के पहले ही मैदान छोड़ चुकी है और भाजपा  के लोग अपने वायदे पर खरे नहीं उतरे क्योंकि ढाई साल बीतने के बावजूद केन्द्र सरकार न तो मंहगाई रोक पायी न ही भ्रस्टाचार समाप्त की और न ही बेरोजगार युवाओं को रोजी.रोटी की व्यवस्था हुई। जनता ठगी महसूस कर रही है। बैठक में रामकिसुन निषाद को समाजवादी पार्टी राज्य कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किये जाने पर बधाई दी गई। पार्टी ने उर्जा राज्यमंत्री वसीम अहमद के अग्रज शमीम अहमद के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी  शोक संवेदना व्यक्त  कर शोकाकुल परिजनों के ढाढस बधाया है तथा आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया। बैठक में राज्यमंत्री रामदर्शन यादव ,रामदुलार राजभर  ,रामआसरे विश्वकर्मा ,एमएलसी राकेश कुमार यादव ,विधायक डासंग्राम यादव ,बेचई सरोज ,श्यामबहादुर सिंह यादव ,पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव ,पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ,डा0हरिराम सिंह ,राजेश गिरी रामप्यारे यादव आदि उपस्थित थे।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment