.

गंभीरपुर : मानसिक रूप से बीमार विवाहिता ने किया आत्मदाह

मुहम्मदपुर: आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे मानसिक रूप से बीमार 23 वर्षीय विवाहिता ने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क स्वयं को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Azamgarh Live नगवां ग्राम निवासी शिवचंद यादव ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अपनी 23 वर्षीय पुत्री सुनीता की शादी रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोइलारी बुजुर्ग गांव में की थी। शादी के बाद अचानक सुनीता का मानसिक संतुलन बिगड़ जाने पर मायके वाले उसे ससुराल से विदा कराकर घर ले आए। मायके में सुनीता का उपचार चल रहा था। सोमवार की दोपहर सुनीता घर में मौका पाकर शरीर पर मिट्टी का तेल डाला और स्वयं को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों से घिरी सुनीता की चीख सुनकर घर के बाहर मौजूद परिजन भाग कर मौके पर पहुंचे। किसी तरह उसके शरीर में लगी आग बुझाई गई। गंभीर रूप से झुलसी सुनीता को परिजन इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से मृतका के घर कोहराम मचा हुआ है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment