.

सावन का आखिरी सोमवार , मंदिरों में रही भारी भीड़ , रुद्राभिषेक अनुष्ठान की रही धूम

आजमगढ़ : सावन के अंतिम सोमवार को नगर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। शिव मंदिरों पर ढोल-नगाड़े, शिव भक्ति गीतो से पूरा वातावरण शिवमय हो गया था। कही पर शिव भक्तो ने जल चढ़ाये तो कही दूध, दही, घी धूप, अगरबत्ती, बेलपत्र, माला से अपने अराध्य देव शिव को लोग प्रसन्न करने में लगे रहे। खासकर महिलाओं और लड़कियों की भीड़ शिव मंदिरो में खासी देखी गयी। वैसे अंतिम सोमवार को रूडबोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने वालों का सबसे अधिक बोलबाला रहा।  पुरोहित लोग देर रात तक रुद्राभिषेक करते रहे।   अंतिम सोमवार को शिव मंदिरो पर लगने वाले श्रद्धालुओं व भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पहले से मुस्तैद दिखा और शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया था। नगर के भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर पर तो भोर से ही शिव भक्तों का रेला उमड़ना शुरू हो गया था। जलाभिषेक करने के शिव भक्तों की यहां लम्बी कतार घण्टो लगी रही। यहां नगर क्षेत्र के कई कावरियां संघो ने तमसा नदी से जल लेकर शहर के विभिन्न मार्गो रोडवेज, सिविल लाइन, मातबरगंज, लालडिग्गी, पुरानी सब्जी मण्डी, कटरा, पाण्डेय बाजार, ब्रम्ह्यस्थान होते हुए भंवरनाथ भोले बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। महिलाएं भी शिव की अराधना करने में पीछे नहीं रही। भक्तों ने शिव मंदिरों पर बेलपत्र, पुष्प, माला, अगरबत्ती, कपूर लेकर शिव लिंग पर चढ़ाया और अपने सुखमय जीवन के साथ ही परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment