आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने मण्डल निज़ामाबाद में मण्डल अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में सैकड़ो मोटरसाइकिल के साथ क्षेत्र के हज़ारो कार्यकर्ताओ ने हाथ में तिरंगा लिए हुए मण्डल के शिबली, अल्लीपुर ,रानीपुर, निज़ामाबाद, असनी , सेंटरवा, खातिरपुर नदौली,बेगपुर,नेवादा आदि गाँव में तिरंगा के साथ भ्रमण करते हुए, गौसपुर गाँव में शहीद सिनोद कुमार के समाधी स्थल पर माल्यार्पण व धुप , अगरबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम्, सिनोद कुमार अमर रहें, अयोध्या प्रसाद उपाध्याय हरिऔध अमर रहें के गगनभेदी नारे लगा रहें थे। मण्डल अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र नाथ यादव ने कहा की भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है,तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओ व जनता से संपर्क साध रहें है तथा देश व पार्टी के प्रति अपना समर्पण भाव व्यक्त कर रहें हैं। उक्त अवसर पर सहजानन्द राय, विनोद राय,बलवंत सिंह,शेरबहादुर सिंह,डॉ पियूष यादव, श्री विलास राय, राजेश यादव गेलवारा,विश्वास यादव, अजीत यादव,भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, लालमनी चौहान,जिला मंत्री संतोष गौड, अतुल मिश्र, राजेश गिरी, शशि मिश्र, हरिकेश तिवारी,श्रीप्रकाश चौरसिया,बलवंत मिश्र,जयप्रकाश सिंह,ओमकार सिंह ,दयाराम यादव,मयंक श्रीवास्तव, सूर्यनाथ सिंह, शामिल रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment