रानी की सराय/आजमगढ़: नाग पंचमी के अवसर पर कस्बें के हनुमान गढी पर कुश्ती दंगल में पहलवानो ने दांव आजमाएं। वही महिला पहलवानो ने भी जौहर दिखाया। दोपहर से देर शाम तक कुश्ती चली। आयोजित कुश्ती में पूवार्चंल के कई जोडी ने दांव आजमाएं। प्रतियोगिका का शुभारम्भ वन मत्री दुर्गा यादव ने किया। इस दौरान वन मंत्री ने कहा कि कुश्ती से भी नौकरी के अवसर है। कुश्ती केवल शारीरिक अभ्यास ही नही बल्कि खेलों की दुनिया में कई अवसरी प्रदान करता है, इसे कायम रखे।
कुश्ती में विशेष आर्कषक कुश्ती बनारस केशरी राजन, गोण्डा केशरी रोहित, पूर्व केशरी आजमगढ रमांशकर वर्तमान केशरी अर्जुन के बीच हुई जो बराबरी पर रही। महिला पहलवानो में नेहा, संगीता, सुषमा, कविता , ज्योति, किरन के बीच रही। छोटे पहलवानो ने भी दांव आजमाएं। इसी क्रम में शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य रूप से कुस्ती दंगल का खेल हुआ।

Blogger Comment
Facebook Comment