आजमगढ़ : महराजगंज थाना क्षेत्र के करिया का पुरा गांव में स्थित गन्ने के खेत में हत्या कर दफनाया क्षत-विक्षत शव शनिवार को पुलिस ने बरामद किया। बुरी तरह सड़ चुके शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पायी है। मृतक के दोनों हाथ व एक पैर गायब थे।
जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के करिया का पुरा गांव में स्थित गन्ने के खेत में शाम शौच के लिए गए व्यक्ति ने कुत्तों के झुंड को गड्ढे की खुदाई करते देख तो उसे शंका हुई और उसने यह बात गांव के लोगों को बताई। जिसके बाद गांव के लोग मौके पर जुटे और गड्ढे में शव होने की आशंका वश इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे की खुदाई शुरू कराई तो नीचे दफनाए गए एक पुरुष का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। साथ ही मृतक के दोनों बांह व पैर गायब थे। शरीर पर बनियान का आधा टुकड़ा मौजूद था। जबकि घटना स्थल के पास शेष बनियान का टुकड़ा व एक जोड़ी टूटे चप्पल मिले। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव इतनी बुरी तरह साद गयी थी की उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्थित स्पष्ट हो पायेगी की इसकी हत्या कैसे हुई। पुलिस ने आशंका जताई की मृतक की हत्या कर उसके शव को गड्ढे में छिपाया गया। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गयी है।

Blogger Comment
Facebook Comment