.

.

.

.
.

लोजपा का धरना : अराजकता के आगोश में है उप्र - iफौजदार राम

सपा से ऊब गयी है जनता -शिवमोहन शिल्पकार 

आजमगढ़। लोक जनशक्ति पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित रिक्शा स्टैण्ड पर विशाल धरना कार्यक्रम का आयोजन सत्यम राय प्रिन्स की अध्यक्षता में किया गया जिसका संचालन हौसिला राजभर  ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक फौजदार राम ने प्रदेश की समाजवादी अखिलेश सरकार को जनहित के सभी मोर्चो पर विफल बताया उन्होने कहा कि पूरा प्रदेश अराजकता के आगोश में है । कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी निरकुंश हो जधन्य अपराधों को अंजाम देते जा रहे है और सरकार में बैठे लोग पीड़ित जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रहे है। उन्होंने कहा प्रदेश में दलित गरीब कमजोर तबके के लोग और महिलाये असुरक्षित महसूस कर रहे है। लोगों के सामाजिक आर्थिक व राजनैतिक उत्थान के साथ सबकी तरक्की के लिए प्रदेश में सत्ता व व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत जनता महसूस करने लगी है। 2017 के विधान सभा  चुनाव में प्रदेश की जनता प्रदेश की दलित विरोध जनहित व जन सुरक्षा के मोर्चे पर विफल सपा सरकार को उखाड़ फेकते हुए नया परिवर्तन करने के लिए तैयार है अपने सम्बोधन में लोजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार ने बताया कि प्रदेश की बदहाल व्यवस्था असुरक्षित महसूस कर रही सपा सरकार से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध, अत्याचार, भरस्टाचार ,  दलित गरीबों व कमजोरों तबके के लोगों का शोषण व उत्पीड़न चरम पर है। शिल्पकार ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के कुशल निर्देशन में पार्टी दलितों, मेंहनतके करने वाले  गरीबों, किसानों के उत्थान के लिए संघर्ष की लड़ाई लड़ रही  है।लेकिन प्रदेश में गरीब जनता का राशन काले बाजार में जा रहा है और प्रदेश सरकार उसे जनता तक पहुँचाने में विफल  है। उन्होंने प्रदेश की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकने का आवाहन करते हुए लोजपा गठबन्धन की सरकार बनाने का अनुरोध किया। बाद में राज्यपाल को सम्बोधित 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मण्डलायुक्त को सौंपा गया। कार्यक्रम में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हरिशंकर राय, प्रदेश महासचिव हौसिला राजभर , जिला महासचिव राधेश्याम प्रजापति, विजेन्द्र कुमार, विजय बहादुर यादव, कैलाश गोंड, रामप्रीत मौर्य, राजेश विश्वकर्मा राज, डॉ. महेन्द्र मोहन गोड़, अंगेश मौर्य, विनोद कुमार पासवान, जयराम प्रजापति, बेदीलाल वर्मा, रणविजय मौर्य, विजयी राम दूधनाथ, इन्द्रकिशोर यादव, रधुनाथ आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment