.

.

.

.
.

भाजपा की जिला कमेटी घोषित , नव निर्वाचत पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी जिलाध्यक्ष पे्रमप्रकाश राय द्वारा शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्रीकृष्ण पाल की उपस्थिति में किया गया। पाल ने शुभ कामना देते हुए कहा कि इस टीम में युवा जोश और अनुभव का संगम है। जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने कहा कि नये पदाधिकारियों के समक्ष गंभीर चुनौतियां है। निष्ठा व संकल्प के साथ दायित्वों का सफल निर्वहन करेंगे। मुरादाबाद नगर निगम उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल की विजय पर प्रसन्नता भी व्यक्त किया गया। नव निर्वाचित जिला कमेटी में जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय के अतिरिक्त डॉ. माहेश्वरी कान्त पाण्डेय, चण्डेश्वराय, बाबू राम बिन्द, हनुमन्त सिंह, आदित्य राय, रामनयन सिंह उपाध्याय बनाये गये है। जबकि राम पाल सिंह, ब्रजेश यादव, ध्रुव कुमार सिंह, रविशंकर तिवारी, महामंत्री नियुक्त हुए है। विनम्र सेन सिंह, विनोद राजभर , श्रीमती सीता चौहान, रामाशीष पटेल, संतोष गोंड, विनोद उपाध्याय, पवन कुमार सिंह को मंत्री बनाया गया। संतोष जायसवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए। इनके अलावा 71 सदस्य कार्यकारिणी में चुने गये। स्वागत समारोह में जयप्रकाश पाण्डेय, राजेश महुआरी, अवनीश राय, पवन देव त्रिपाठी, विनय गुप्ता, सुनील मिश्रा, श्रीकान्त वर्मा, गिरीश सेठ, हरेन्द्र सिंह, श्रीराम विश्वकर्मा, डॉ. अरविन्द मिश्र, हरवंश सिंह, सुरेश विश्वकर्मा, अखिलेश सिंह, हरिशंकर चौबे, आदर्श शुक्ला, अजय , रमाकान्त राजभर आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment