आजमगढ़: जिला महिला अस्पताल के सामने स्थित एक गड्ढा मौत को दावत दे रहा है और सबसे बड़ी बात यह है कि इस ओर नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग किसी का भी ध्यान नही जा रहा है। इसी का नतीजा रहा कि बीती रात बाइक पर सवार युवक गड्ढे में गिर गया। हालांकि यह अलग बात है की उसे गम्भीर चोटे नही आयी। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ जिले को जहां जिला प्रशासन सजाने व सवांरने में लगा है वही जिला महिला चिकित्सालय गेट के सामने एक गड्ढा लोगों को मौत की दावत दे रहा है। महिला अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज व उनके तिमादार आते है। स्थानीय लोगों की माने तो इसकी जानकारी कई बार नगर पालिका प्रशासन को दी गयी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। थक हार कर लोग अब बैठ गये है। इसी परिणाम रहा की रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे एक युवक बाइक से जा रहा था और गड्ढे में गिरकर घायल हो गया।
Blogger Comment
Facebook Comment