.

क्राइम रिपोर्ट : अपराध व दुर्घटना

ट्रक चालक का शव पहुंच घर, परिवार में मचा कोहराम
आजमगढ़ : पंजाब प्रांत के यमुना नगर में दो दिन पूर्व करेंट लगने से मृत ट्रक चालक का शव बुधवार को उसके घर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भटौरा गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार भटौरा ग्राम निवासी सुरेन्द्र राम (22) पुत्र रामकुंवर राम कुछ समय से वह पंजाब प्रांत में ट्रक चलाने का कार्य करता था। बीते सोमवार को वह पंजाब के यमुना नगर क्षेत्र में ट्रक से गिट्टी उतारते समय वह विधुत करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वाहन मालिक की मदद से मृतक चालक के शव को एंबुलेंस द्वारा उसके घर के लिए रवाना किया गया। बुधवार की दोपहर मृतक का शव जैसे ही उसके घर पहुंचा परिवार में कोहराम मच गया।
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी झुलसी
आजमगढ़ :निजामाबाद थाना क्षेत्र के कयामुद्दीनपट्टी गांव में अपने बहन के घर आयी एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गयी। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव निवासी हलीमा (17) पुत्री फखरे आलम की बहन को डिलीवरी होनी थी और उसे संभालने के लिए हलीमा 10 दिन पूर्व अपनी बहन के घर आई थी। मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में वह झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी हलीमा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। हलीमा कैसे झुलसी इस बारे में परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
मारपीट में दो घायल
आजमगढ़ : गैस सिलेंडर लेकर बाइक से घर आ रहे दो युवकों को रास्ते में रोककर दो लोगो ने हाकी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना तरवां थाना क्षेत्र के महंगूगंज बाजार के पास स्थित पुलिया पर हुई।
मिली जानकारी के अनुसार तरवां थाना क्षेत्र के मुसवां ग्राम निवासी गोविन्द भारती (18) पुत्र जनार्दन राम व 23 वर्षीय राम आशीष पुत्र राममिलन राम दोनों बुधवार की सुबह खरिहानी बाजार स्थित एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने गए थे और दोनों सिलेंडर लेकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी महंगूगंज पुलिया के पास मौजूद बाइक सवार दो युवक उन्हें रोके और हाकी से प्रहार कर दोनों को घायल कर दिया। घटना के बाबत घायल पक्ष द्वारा तरवां थाने में नामजद तहरीर दी गई।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment