आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के बड़गहन गांव में 05 वर्षीय बच्ची की पोखरे में डुबने से दर्दनाक मौत हो गयी। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बड़गहन गांव में शिव चर्चा का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में गांव निवासी रवि राजभर की माँ सहजादी देवी भी जा रही थी। वहां जाने के लिए उसकी पोती रिंकी (05 ) जिद करने लगी और न ले जाने पर चुपके से अपनी दादी के पीछे चल दी। इस दौरान रास्ते में आरसीसी रोड पर पैर फिसल जाने से रिंकी पोखरे में गिर गयी। जब सहजादी शिव चर्चा से लौट कर आई तो रिंकी घर पर नहीं थी। जब परिजनों ने बताया की रिंकी उन्ही के साथ गयी थी तो परिजन उसके खोज बीन में जुट गए और खोजबीन के दौरान जब वह पोखरे के पास पहुंचे तो उसका शव पोखरे में उतराया हुआ था। जिसके बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया और माँ प्रेमलता का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि रिंकी अपने माँ - बाप की इकलौती पुत्री थी।
Blogger Comment
Facebook Comment