आजमगढ़: जनपद में विभिन्न स्थानों पर हुए मार्ग दुर्घटना में एक वृद्ध सहित तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी संजय यादव (34) पुत्र मुरली यादव अपने घर से शहर बाइक से आ रहा था कि तभी चार पहिया वाहन से उसकी टक्कर हो गयी। जिससे वह घायल हो गया। वही महराजगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव निवासी रामदरश यादव (65) गांव के पास पैदल टहल रहा था कि तभी वह एक बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गया। वही एक अन्य घटना में सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली पुल के पास गिरे पेड़ से टकरा कर एक युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव निवासी नवीन यादव (24) पुत्र लालचन्द बीती रात बाइक से घर जा रहा था कि तभी बैठौली पुल पर गिरे एक पेड़ से टकराकर घायल हो गया।
Blogger Comment
Facebook Comment