.

सहजानन्द राय को क्षेत्रीय मंत्री बनाये जाने पर भाजयुमो में हर्ष

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष और जनता के बीच अपने संघर्षो को लेकर खासे लोकप्रिय सहजानन्द राय को पार्टी के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यो को देखकर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओ ने भाजयुमो कार्यालय नगर पालिका पर मिठाईया बाँट कर खुशियां मनाई। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा की सहजानन्द राय जी हम सभी के नेता है , उनके अंदर नेतृत्व की अपार क्षमता है, उनका जिलाध्यक्ष का कार्यकाल शानदार रहा, उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में भाजपा ने जनपद में नगर पालिका अध्यक्षी का चुनाव जीता, 1 सांसद का चुनाव जीता, 4 ब्लाक प्रमुख का चुनाव व 6 जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीतकर एक रिकॉर्ड बनाया, उनको शीर्ष नेतृत्व द्वारा क्षेत्रीय मंत्री बनाये जाने से सभी कार्यकर्ता उत्साहित है ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ,क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा उपेन्द्र दत्त शुक्ल जी को बहुत बहुत आभार। जल्द ही भारतीय जनता युवा मोर्चा सहजानन्द राय जी के स्वागत में बड़ा आयोजन करेगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश समिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डु, जिला मंत्री विक्रम सिंह पटेल,डॉ श्याम नारायण सिंह,तेज़ प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष पल्हनी अशोक सिंह, मण्डल अध्यक्ष रानी की सराय धनञ्जय राय मुन्ना, मण्डल अध्यक्ष हाफिजपुर डॉ महेंद्र नाथ श्रीवास्तव,मण्डल अध्यक्ष बिलरियागंज राकेश सिंह,मण्डल अध्यक्ष निज़ामाबाद डॉ शैलेन्द्र यादव,मण्डल अध्यक्ष तहबरपुर लालमन यादव,अरुण सिंह, मीडिया सह प्रभारी ऋषिकेश दुबे,अवनीश राय,सुजीत,रविशंकर राय मोनू,कुशल सिंह गौतम,विनोद सोनकर,दिनेश चौहान व दर्जनों अन्य लोगो ने मिठाईया बाट कर खुशियां मनाई। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment