.

सगड़ी : जारी है घाघरा के जलस्तर में वृद्धि




जीयनपुर (आजमगढ़) : सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल में बहने वाली घाघरा के जलस्तर में वृद्धि गुरुवार को भी जारी रहा। बुधवार की शाम चार बजे डीघिया नाला पर 69.99 सेंटीमीटर गेज दर्ज किया गया। नदी लगातार बढ़ाव पर है। गुरुवार की सुबह आठ बजे 70.13 सेंटीमीटर जलस्तर पहुंच गया। शाम को 70.17 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ गया। इसी प्रकार बदरहुआं नाला पर बुधवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 70.80 सेंटीमीटर रहा वहीं गुरुवार की सुबह आठ बजे 70.94 पर पहुंच गया। शाम चार बजे तक 71.0 सेंटीमीटर बढ़ गया है। गुरुवार को मानिकपुर सहित दर्जन भर गांवों का सम्पर्क मार्ग पानी से डूब जाने के कारण लोगों का आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ आबादी क्षेत्र में पानी घुसना शुरू हो गया है। इससे देवारावासियों की धड़कने बढ़नी शुरू हो गई है। चक्की हाजीपुर, भदौरा मकरन्द, देवाराखास राजा, बाका  बूढ़नपट्टी, सोनौरा, मानिकपुर, मसुरियापुर, झनझनपुर आदि गांवो के सम्पर्क मार्गों पर पानी भर गया है। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment