.

.

.

.
.

सफाई कर्मियों ने विकास भवन पर दिया धरना

3 अगस्त को मुख्यमंत्री का करेंगे घेराव

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ ने जिलाध्यक्ष सी पी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। अपने सम्बोधन में सीपी यादव ने कहा कि सफाई कर्मियों को अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने संघ की 8 सूत्रीय मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि पंचायती राज विभाग के आधीन सेवारत सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर किया जाना चाहिए। इन्हें पंचायती राज विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती 1900 ग्रेड पे दिया जाय तथा इन्हें ग्राम प्रधान के नियंत्रण में रखते हुए पे रोल व्यवस्था समाप्त की जाय। उन्होंने बताया कि अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण व वेतन बजट एक मद से किया जाना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को लखनऊ के लक्ष्मण झूला मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन तथा मुख्यमंत्री आवास का घेराव प्रान्तीय ईकाई द्वारा सुनिश्चित किया गया है। कार्यक्रम की सफलता हेतु जनपद के 4 हजार सफाई कर्मचारी 2 अगस्त को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। धरने को तरवाँ ब्लाक अध्यक्ष देवेश यादव, जहानागंज ब्लाक अध्यक्ष राम प्रताप, एडीओ पंचायत संध के अध्यक्ष मक्कल यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने समर्थन किया। इस मौके पर नन्दलाल यादव, महेन्द्र कुमार समरजीत, अरूण, राजाराम, संजय, लक्ष्मण, गुलाब चौरसिया, वीरेन्द्र वर्मा, सुभाष आदि ब्लाक अध्यक्षों ने संघ के पदाधिकारियों सहित भारी  तादात में ग्रामीण सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment