.

क्राइम रिपोर्ट : अलग-अलग मामलों में कई घायल

आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के हटवां गाव में एक विवाहिता मंजू यादव (25) पत्नी मुन्नी लाल यादव ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरखोरी गांव निवासी राघवेन्द्र सिंह (16) पुत्र राजेश्वर सिंह को गुरूवार की देर शाम को कुछ मनबढ़ युवको ने मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गये। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
इसी क्रम में जहानागंज थाना क्षेत्र के थाने के पास शुक्रवार को एक आटो अनियत्रिंत होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे आटों में सवार कई लोग घायल हो गये। घायलों को विभिन अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि घायलों में सूजीत (20) पुत्र फूलचन्द्र पीजीआई लखनऊ जाने के लिए शुक्रवार को मऊ मोहमदाबाद के लिए आटों में सवार होकर जा रहा था कि जैसे ही आटों जहानागंज थाने के पास पहुंची आटों अनियनत्रिंत होकर पेड़ से जा टकराई जिससें उसमे सवार यात्री घायल हो गये।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment